वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोगों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक सहित दो की मृत्यु हो गई। चार घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुद्रपुर आवास विकास निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल अपने चार अन्य मित्रों के साथ बुधवार को हल्द्वानी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय टांडा जंगल के संजय वन के समीप कार दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर होने पर चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 को इसकी सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद तिवारी और शशांक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक सिडकुल की कंपनी में काम करते थे।
ये भी पढ़ें: पेपर देने कालेज का रहा युवक डंपर की चपेट में आया, मौत




