पूर्णागिरि मेला: नशे में श्रद्धालुओं को ढोते पकड़ा गया टैक्सी चालक

अपराध/दुर्घटना

पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को आरटीओ ने नशे में वाहन चलाते हुए एक टैक्सी चालक को पकड़कर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टैक्सी वाहन संख्या-यूके03टीए-0163 को रोकने पर नहीं रुका। पीछा कर वाहन को रोका गया तो चालक अत्यधिक नशे में पाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन सीज कर चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग, तेज गति तथा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *