क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की हुई मेहंदी, पत्नी संग महेंद्र सिंह धोनी बने साक्षी

खेल/मनोरंजन

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत की मंगलवार शाम मेहंदी हो गई। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ विवाद समारोह का गवाह बनने मसूरी पहुंचे हैं। शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में हो रहे हैं। साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है। अंकित व साक्षी एक-दूसरे को पिछले नौ साल से जानते हैं। पिछले साल दोनों की लंदन में सगाई हुई थी। मंगलवार शाम मेहंदी की रश्म हुई। बुधवार को दोनों की शादी होगी। जय शाह, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली के बुधवार को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने की चर्चा है। शादी के लिए मसूरी के सिवाय होटल को बुक किया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *