जापान निवासी सितार वादिका अकिको कोकुबू व भारतीय तबला वादक पंडित तानसेन श्रीवास्तव ने विजन पब्लिक स्कूल में आयोजित होली महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति दी। जिस पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज गया। प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी, प्रबंधक अजय देउपा, संगीत शिक्षक अनिल पालीवाल ने अकिको कोकुबू को कुमाऊंनी पिछौड़ा व पंडित तानसेन को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। केंद्रीय विद्यालय की संगीत शिक्षिका शैफाली माहेश्वरी, सिटी कान्वेंट खटीमा के संगीत शिक्षक दिनेश हनेरी, जीजीआइसी टनकपुर की सेवानिवृत्त संगीत शिक्षिका लीला तिवारी ने ता थैया-थैया होत वृंदावन में, ता–ता थैया-थैया हो.., तुम तो भई अवतार कालिका कलयुग में अवतार भई.. आदि शास्त्रीय होली का गायन किया। जिसका दोनों मेहमान कलाकारों ने आनंद उठाया। यहां डा. प्रभा जोशी, भुवन चंद्र जोशी, उत्तरांचल संगीत कला समिति खटीमा के निदेशक गिरीश जोशी, जवाहर नवोदय खटीमा के संगीत शिक्षक ललित जोशी, कार्की फार्म वेलफेयर सोसायटी के सचिव रवींद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुशल राणा, होली समिति टनकपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र बोहरा, दिनेश हनेरी, बासू चौड़ाकोटी, जितेंद्र भट्ट, मास्टर विशाल, मेघा तिवारी, गीता देउपा, नेहा खोलिया आदि मौजूद रहे।




