चंपावत भाजपा ने निवर्तमान और तीन पूर्व अध्यक्ष को साइड लाइन करते हुए गोविंद सामंत का जिलाध्यक्ष बनाया है। गोविंद सामंत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। जिला प्रभारी अनिल शाही ने सामंत के जिलाध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया। जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर 28 फरवरी को रायशुमारी हुई थी। सामंत चंपावत भाजपा के 11वें जिलाध्यक्ष होंग।
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सात ने दावेदारी की थी जिला चुनाव अधिकारी व तीन पर्यवेक्षकों के सामने सभी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। सात लोगों में एक महिला व छह पुरुष शामिल थे। जिलाध्यक्ष के लिए भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, दीपक पाठक, सुभाष बगौली, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत व बाराकोट की ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल ने दावेदारी की थी। संगठन ने पूर्व जिला महामंत्री सामंत पर भरोसा जताया।





