ग्रामीण प्रतिभा ने मुख्यालय में दिखाया दम, गोल दागे; कबड्डी में दी पटखनी

खेल/मनोरंजन

चंपावत में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में दूसरे दिन अंडर-14 व 17 बालक वर्ग की स्पर्धाएं हुई। कबड्डी अंडर-14 में बाराकोट प्रथम, चंपावत द्वितीय, लोहाघाट तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 में चंपावत पहले, लोहाघाट दूसरे, पाटी तीसरे, खो-खो अंडर-14 में चंपावत, पाटी, बाराकोट, अंडर-17 में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट अव्वल रहे।
गोरलचौड़ मैदान में सोमवार को सीडीओ संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने शुभारंभ किया।

वालीबाल अंडर-14 में लोहाघाट, पाटी, चंपावत, अंडर-17 में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट शीर्ष तीन स्थान पर रहे। निर्णायक प्रदीप बोहरा, नीरज वर्मा, ललित पांडेय, नरेंद्र अधिकारी, दीपक कन्याल, रविशंकर, तुषार वर्मा, मनोज कलौनी, कविता नेगी, कमला गोस्वामी आदि रहे। यहां हिमांशु कुमार, अंशु देवी, सुरेश जोशी, विनोद सिंह, भुवन, नारायण, नरेंद्र कुमार, जीवन, अनीता आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *