सीबीआई का डर दिखाकर नैनीताल निवासी से ₹47 लाख ठगे

अपराध/दुर्घटना

साइबर ठग रोज नए तरीकों से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। नैनीताल निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने सीबीआई के नाम पर 47 लाख की धोखाधड़ी कर दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाना पुलिस के अनुसार वसुंधरा काटेज मल्लीताल नैनीताल निवासी संजय घिल्डियाल ने बताया कि पांच दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात फोन नंबर से काल आई। कालर ने बताया कि वह सीबीआई से बोल रहा है, उनके आधार कार्ड पर सिम कार्ड लिया गया है। जिनसे अवैध लेनदेन किया जा रहा है। उनके विरुद्ध मनी लाड्रिंग की प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है। उनकी जान को भी खतरा है। ठग ने कहा कि वह आफिस से सीधे घर चले जाए। उनके झांसे में आकर वह घर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने उससे स्काइप एप डाउनलोड करने को कहा। साथ ही वीडियो काल पर बने रहने को कहा गया। कहा कि बिना उनकी इजाजत के वह किसी को भी काल न करें, क्याेंकि उनका फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। ऐसा करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

बाद में स्काइप एप के माध्यम से सीबीआई व आरबीआई के नोटिस भी भेजे गए। 13 दिसंबर 2024, 14 दिसंबर 2024 व 16 दिसंबर 2024 को व्हाटसएप काल आई। इस दौरान उन्होंने उसके बैंक खातों की जांच के नाम पर बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि को बताए गए खातों में ट्रांसफर करने को कहा। जिस पर उन्होंने एसबीआई तथा बैंक आफ बडौदा के खातों में अलग अलग तिथि में आरटीजीएस व यूपीआई के माध्यम से 47 लाख की राशि उनके बताए खातों में डाल दी। बाद में ठगी का एहसास होने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *