पत्रकार व कथाकार आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति समारोह में 12 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, देखें नाम

धर्म/समाज/संस्था

वरिष्ठ पत्रकार व कथाकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती का 12वां स्मृति व सम्मान समारोह 23 फरवरी को आयोजित होगा। समारोह की तैयारियां चल रही हैं। हिमालय का लोक जीवन पर प्रभाव एवं लला जसुली विषय पर होने वाले सेमिनार के आधार वक्ता गंगा सिंह पांगती, राम सिंह सोनाल, अंजनी बोनाल होंगे। आयोजन समिति की बैठक में रविवार को डा. पंकज उप्रेती, फली सिंह दताल, धीरज उप्रेती ने बताया इस बार आनन्दश्री सम्मान प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. आनन्द सिंह उनियाल, नाकुरी पट्टी के समाजसेवी गंगा सिंह पांगती, शौका संस्कृति को समर्पित पूजा जंगपांगी बागेश्वर, रं संस्कृति को समर्पित अंजलि बोनाल लखनऊ, पर्वतीय संस्कृति में सक्रिय भूपाल सिंह बिष्ट बरेली, लोक गीत संगीतकार पूरन सिंह दानू बरेली, पत्रकार अमित उप्रेती, सुमित जोशी, संतोष जोशी, पवन कुंवर, दिनेश पांडेय को दिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए हिमालय संगीत शोध समिति के कलाकार भी तैयारी कर रहे हैं। आयोजन हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज कालाढूंगी रोड पीलीकोठी चौराहा हल्द्वानी में होगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *