सौगंध: सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करेंगे एसएसबी जवान

धर्म/समाज/संस्था

सीमा की सुरक्षा के साथ मानवता के कार्यों में आगे रहने वाले एसएसबी के जवान सप्ताह में दो घंटा सफाई के काम को देंगे। एसएसबी 5वीं वाहिनी की ओर से एक से 15 दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उप कमांडेंट शिव राम ने रविवार को अभियान की शुरुआत करते हुए जवानों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई। हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर सफाई में योगदान देने की बात कही।
अगले 15 दिनाें तक वाहिनी मुख्यालय के साथ ही 18 सीमा चौकियों पर विशेष अभियान चलाकर सफाई करने के साथ दूसरों को जागरूक किया जाएगा। तामली, तारकुली, पंचेश्वर, ठुलीगाड़, सीम, चूका, खेत क्षेत्र में स्कूली बच्चों को साथ लेकर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। शुभारंभ पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट संजय कुमार, निरीक्षक अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी सागरमल भवरिया, मोहन सिंह धुर्वे, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *