सूरज बना समीर: तमंचा दिखा दोस्त के साथ सातवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

अपराध/दुर्घटना

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में समीर नाम के युवक ने सूरज बनकर अपने दोस्त के साथ सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। यही नहीं छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो को इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को मुंह बंद करने के लिए डराया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। दोनों आरोपितों की तलाश शुरू हो गई है।
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। वह शहर की एक कालोनी में डांस सीखने के लिए जाती है। दो सप्ताह पहले एक युवक उसकी पुत्री को मिला। युवक ने अपना नाम सूरज बताया। 22 अप्रैल को उसकी पुत्री इंदिरा चौक पर खड़ी थी। सूरज एक अन्य साथी के साथ वहां आया और उसकी पुत्री से कहा कि उनकी भतीजी किच्छा में डांस प्रतियाेगिता कराती है।

पीड़िता को नए कपड़े दिलाए
पुत्री को प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने उसे नए कपड़े दिलाए। 23 अप्रैल की शाम सूरज उसकी बेटी को साथ ले गया। आरोपित ने अपने एक साथी को फोन कर बुलाया तो उसने उसका नाम समीर लिया। दोनों उसकी पुत्री को किच्छा स्थित हेवन इन गेस्ट हाउस ले गए। तमंचा व चाकू दिखाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खिंची। बाद में पीड़िता को लालपुर टोल पर छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *