बाघों से सुरक्षा की मांग करते ग्रामीणों पर मुकदमे का विरोध, आंदोलन को समर्थन देते भाकपा माले ने उठाई ये मांग

धर्म/समाज/संस्था

रामनगर क्षेत्र के सांवल्दे में ग्रामीण बाघों से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों की इस मांग को भाकपा माले ने समर्थन दिया है। भाजपा माले के नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा है कि आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज सभी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाने चाहिए।
पांडेय का कहना है कि सांवल्दे में आदमखोर बाघ को पकड़ने एवं जंगली जानवरों से सुरक्षा करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया जाना पहले ही बाघ से पीड़ित जनता के प्रति पुलिस प्रशासन की असंवेदनशीलता प्रदर्शित करता है। माले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की कड़ी निन्दा करते हुए बिना शर्त मुकदमे वापसी की मांग करती है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में क्षमता से अधिक बाघों की संख्या होने से आए दिन आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों पर बाघों के हमले हो रहे हैं। होना तो चाहिए था कि बाघों की अन्यत्र व्यवस्था की जाती, साथ ही राज्य सरकार और कॉर्बेट प्रशासन बाघों के हमलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए जनता की मांग का समाधान किया जाता। लेकिन उसके ठीक उलट आंदोलन कर रही जनता पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। प्रशासन की यह कार्यवाही बेहद गलत और शर्मनाक है। पांडेय ने कहा, भाकपा माले सांवल्दे के ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करती है। सभी मुकदमे वापस लेने और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास बसे गांवों की जनता की जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग करती है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *