खेल मैदान में पटाखा बाजार लगाने से खिलाड़ी नाराज

खेल/मनोरंजन

चंपावत :खेल प्रेमियों ने नगर के गोरलचौड़ स्थित स्टेडियम में दीपावली का पटाखा बाजार लगाने का विरोध किया है। एसडीएम सौरभ असवाल के नाम भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि मैदान में खेल प्रेमी नियमित अभ्यास करते हैं। इसमें कई युवा सेवा भर्ती की तैयारी करते हैं। पटाखा बाजार लगने से खेल गतिविधियां बंद हो जाएंगी। खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास छूट जाता है। गैर खेल गतिविधियों से मैदान भी खराब होता है। ऐसे में पटाखा बाजार को खेल मैदान से अन्यत्र लगाने पर विचार करने की मांग की। ज्ञापन में महेंद्र सिंह, कौशल भट्ट, हेमंत वर्मा, सागर सिंह, पंकज सिंह, दीपांशु चौड़ाकोटी, सौरभ कुमार, शैलेंद्र बोहरा, आशीष सिंह, रोहित रावत, प्रकाश मेहता, धीरेंद्र पांडे, उज्जवल पांडे, सुनील जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *