पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेवा भर्ती के चलते नेशनल हाईवे पर इस समय ट्रैफिक बढ़ा हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन हाईवे पर दौड़ रहे हैं। इधर कुछ लोग उलझन पैदा कर रहे हैं। बुधवार रात्रि चंपावत कोतवाली क्षेत्र में कर्नाटक अस्पताल के पास कार चालक, उसका साथी व मोटरसाइकिल चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर उलझ रहे थे।
रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई ललित पांडेय की नजर पड़ गई। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया तो पुष्टि हुई की दोनों शराब पिए हुए हैं। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों का चालान करते हुए वाहनों को सीज कर दिया। कार सवार तीसरे व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। इनके नाम त्रिलोक चंद्र, निवासी मल्ली मादली, किशोर कुमार, निवासी चौड़ा राजपुरा, प्रवीण कुमार निवासी चौड़ा राजपुरा हैं। सार्वजनिक जगह पर उपद्रव करना भारी पड़ गया।
ये भी पढ़ें: अव्यवस्था के बाद चेते: रेलवे ने दो ट्रेन बढ़ाई, पुलिस ने सतर्कता
