शारदा बैराज से 20 दिन बंद रहेगी नहर में पानी की आपूर्ति

धर्म/समाज/संस्था

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग अनुरीक्षण के चलते शारदा मुख्य नहर को 20 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान नहर में पानी की निकासी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव वीएन तिवारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। एसडीओ प्रशांत वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में 10 नवंबर की रात्रि से 30 नवंबर के बीच नहर में मरम्मत कार्य का निर्णय लिया गया है। आदेश की प्रति संबंधित जिलों के डीएम, मंडलायुक्त व कृषि व गन्ना आयुक्त को भेजी गई है। शारदा नहर से उत्तराखंड के बनबसा, टनकपुर के साथ ही रुद्रपुर को पानी छोड़ा जाता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, पीलीभीत, हरदोई, उन्नाव, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि के लिए सिंचाई के लिए पानी मिलता है। गेहूं की बुआई के समय पानी की निकासी बंद होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *