धौलादेवी के कमलेश को दीजिए बधाई, जीती तीन करोड़ की रकम

धर्म/समाज/संस्था

तेजी से प्रसिद्ध हो रहे ऑनलाइन गेमिंग में अधिकतर लोग छोटी-छोटी राशि के रूप में बड़ी रकम गंवाते जा रहे हैं। गिनती के कुछ लोग इसमें करोड़ों जीत भी रहे हैं। इस बार अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी निवासी कमलेश कुमार ने तीन करोड़ रुपये और थार कार जीती है। कमलेश ने my11circle पर शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच हुए मैच में रकम जीती। कमलेश की जीत से चौसाला ग्राम पंचायत में जश्न का माहौल है। कमलेश चौसाला ग्राम पंचायत के बुग्गीशाला राजस्व गांव के निवासी हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *