वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू को द्रोण अवार्ड, सुरेंद्र पाल ने किया सम्मानित

धर्म/समाज/संस्था

समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह दानू को द्रोण सम्मान दिया गया है। नैनीताल जिले के रामनगर में आयोजित समारोह में सिने अभिनेता सुरेंद्र पाल ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र दानू को सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद दानू ने कहा यह सम्मान पूरे वंदे मातरम ग्रुप परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों का है जो हर परिस्थिति में वंदे मातरम ग्रुप के साथ खड़े रहते हैं।
उत्तराखंड के अंदर ही नहीं बल्कि अन्य जगह भी वंदे मातरम ग्रुप का अपना वजूद है। वंदे मातरम ग्रुप रक्तदान की मुहिम से शुरू हुआ था। आज हर देशकाल, परिस्थिति से लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी में वंदे मातरम ग्रुप मदद के लिए खड़ा रहता है। कोरोना काल से लेकर डेंगू के समय या दैवीय आपदाओं में सेवा कार्य से लेकर पहाड़ों में गर्म वस्त्र वितरण या अन्य किसी भी कार्य में पूर्ण मनोयोग से सामाजिक कार्य किया है। इसी को देखते हुए उन्हें द्रोण सामान से सम्मानित किया गया। शैलेंद्र ने कहा कि इस सम्मान के प्राप्त होने से उन्हें समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए एक नई ऊर्जा मिली है। वह हमेशा ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और आप सभी का आशीवाद उन्हें ऐसा ही मिलता रहेगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *