रोडवेज को मिली 130 नई बसें, सीएम धामी बोले- सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा सरकार की प्राथमिकता

धर्म/समाज/संस्था राजनीति

उत्तराखंड परिवहन निगम को 130 नई बसें मिली है। देहरादून आइएसबीटी परिसर में आयोजित समारोह में सीएम पुष्कर धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाई। प्रदेशवासियों को लंबे समय से नई बसों का इंतजार था। रोडवेज को 2020 के बाद नई बसें नहीं मिल पाई थी। सीएम धामी ने कहा आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक व किफायती यात्रा कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नई बसें दूरस्थ डिपो से महानगरों के लिए चलेंगी। 

कभी 500 करोड़ के घाट में था निगम
सीएम धामी ने कहा राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना हमारा संकल्प है। सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कुछ वर्ष पूर्व तक परिवहन निगम 500 करोड़ से अधिक के घाटे में था। पिछले तीन वर्षों से परिवहन निगम लाभ अर्जित कर रहा है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारियों की प्रशंसा की।

दिवाली पर कर्मचारियों को देंगे बोनस: सीएम
इस अवसर पर सीएम कहने नहीं चुके कि चालक-परिचालकों की समस्याओं से सरकार भलीभांति परिचित है। डीए में बढ़ोतरी, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने समेत मेन पावर बढ़ाने की तरफ सरकार का ध्यान है। दिवाली पर चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यहां विधायक प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, संजीव सिंघल, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, बंशीधर तिवारी, अपर सचिव परिवहन निगम नरेंद्र जोशी, अनिल गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *