चार दिन कुमाऊं में रहेंगे आरएसएस सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत, जानें पूरा कार्यक्रम

धर्म/समाज/संस्था राजनीति

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत का कुमाऊं का चार दिन का दौरा तय है। वह शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। चार दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत मुवानी में शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ पिथौरागढ़ में संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भागवत पिथौरागढ़ आने वाले आरएसएस के तीसरे सर संघ चालक हैं।

संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर होगी चर्चा

शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि डा. भागवत 16 से 19 नवंबर तक पिथौरागढ़ में रहेंगे। 16 को पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद 17 नवंबर को वह मुवानी में शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। आरएसएस का शाखा मिलन समारोह होगा। मंडली संघ कार्य पर चर्चा होनी प्रस्तावित है। संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर चर्चा करेंगे। पंच परिवर्तन में स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण एवं जल संरक्षण शामिल है।

पिथौरागढ़ आने वाले तीसरे सर संघ चालक

प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल में संघ एक बार एक क्षेत्र मे इस तरह की बैठक का आयोजन करता है। सर संघ चालक प्रांत में संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रतिदिन चार पाली में कार्यक्रम होंगे। डा. भागवत से पूर्व दो सरसंघ चालक पिथौरागढ़ आए हैंं। वर्ष 1963 में माधव राव सदाशिव राव गोलवरकर मायावती आश्रम लोहाघाट आए थे। तब चंपावत जिला पिथौरागढ़ का हिस्सा था। 1978 मे उस समय के सरसंघ चालक बालासाहेब देवरस पिथौरागढ़ पहुंचे थे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *