लोकेश से जानिए कैसे मिलती है सफलता, हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक

शिक्षा/रोजगार

सीमांत चंपावत जिले के लोकेश कर्नाटक ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर आठवीं रैंक प्राप्त की है। परिश्रम के बल पर सफलता पाना सहज हो जाता है। लोकेश कर्नाटक की सफलता यही दिखाती है। डा. एलडी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज खेतीखान के छात्र लोकेश ने 97.7 प्रतिशत अंक लाकर हाईस्कूल वरीयता सूची में प्रदेश में आठवां व चंपावत जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लोकेश के पिता कैलाश चंद्र कर्नाटक सरस्वती शिशु मंदिर खेतीखान में शिक्षक हैं। माता निर्मला कर्नाटक गृहिणी हैं। लोकेशन प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई को देते थे। पुनरावृत्ति से खुद की तैयारी को बेहतर किया। लोकेश शिक्षक बनना चाहते हैं। सफलता का श्रेय गुरुजन, माता-पिता व दो बड़ी बहनों को दिया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *