टैंट व्यवसायी से मिली 1.867 किलो चरस, बेचने को शहर ले जाने में पकड़ा गया

अपराध/दुर्घटना

चंपावत जिले के रीठासाहिब पुलिस ने स्थानीय निवासी के पास से 1.867 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने 40 वर्षीय मुकेश राज देउपा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिकअप वाहन को सीज किया है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम पुलिस टीम पिकअप संख्या यूके 03सीए 0737 को तलाशी के लिए रोका। वाहन में सवार अभियुक्त मुकेश निवासी गंभीर गांव, निकट खेतीखान के पास चरस मिली। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने खुद चरस तैयार करने की बात कही। वह उसे मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। अभियुक्त टैंक व्यवसाय का काम करता है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में रीठासाहिब थाने में प्राथमिकी हो गई है। पुलिस अभियुक्त का आपराधिक इतिहास जुटा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, आरक्षी मनोज कुमार, सुमित राणा आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *