टनकपुर पुलिस ने तीन युवकों को 11.10 ग्राम स्कैम के साथ पकड़ा है। तीनों युवक टैक्सी में सवार थे। मंगलवार को विचई क्षेत्र में नवयोग केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर टैक्सी वाहन यूके05टीए 4021 को चेकिंग के लिए रोका गया। टैक्सी सवार दीपेंद्र कुमार, निवासी कर्मचारी कालोनी टनकपुर, पवन सिंह बोरा निवासी कार्की फार्म टनकपुर व संदीप कुमार निवासी जाजरदेवल पिथौरागढ़ के पास स्कैक पकड़ी गई। तीनों युवकों की उम्र 24 से 27 वर्ष के बीच है। पुलिस टीम में एसआइ सुरेंद्र सिंह कोरंगा, ओम प्रकाश, एएसआइ बुद्धि बल्लभ पांडेय, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल नासिर हुसैन, उमेश गिरी, हितेंद्र वर्मा, दिनेश कार्की, गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।





