टिप्पर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल

धर्म/समाज/संस्था

सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। पनार-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर कोठेरा के पास टिप्पर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
गुरूवार मध्य रात्रि टिप्पर संख्या यूके 05 सीए 1146 पनार रोड से गंगोलीहाट के लिए जा रहा था। कोठेरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की नींद टूटी। लोगों ने बाहर आकर देखा तो वाहन के गहरी खाई में गिरने का पता चला। सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वाहन में चार लोग सवार होना ज्ञात हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया गया और वहां से सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मृतकों और घायलों के नाम
वाहन चालक 38 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह, पुत्र सोबन सिंह निवासी मल्लाधुरा खिरमाण्डे और 30 वर्षीय कृष्णा सिंह नेगी पुत्र स्व. हरीश सिंह नेगी निवासी सुरखाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय योगराज सिंह निवासी ग्राम धुरौली उपराड़ा व 38 वर्षीय राजेन्द्र सिंह निवासी धुरौली  घायल हो गए।

मेडिकल स्टोर चलाते थे कृष्णा
मृतक 30 वर्षीय कृष्णा सिंह नेगी दशाईथल में मेडिकल स्टोर चलाते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। उनके निधन पर स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। महाकाली कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कृष्णा के निधन पर शोक जताया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *