चरस की खेप ले जाकर प्रयागराज कुंभ में बेचने की योजना नाकाम, भेजा जेल

अपराध/दुर्घटना

एसटीएफ और पुलिस ने एक युवक को 1.260 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर चरस को बाजपुर क्षेत्र से खरीदकर प्रयागराज कुंभ में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ में प्रकाश में आए लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है, जल्द ही पुलिस टीम उनकी भी गिरफ्तारी करेगी।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट को सूचना मिली थी कि बाजपुर क्षेत्र से चरस की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ एसटीएफ आरबी चमोला और प्रभारी निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप की अगुवाई में एसटीएफ के एसआइ विपिन चंद्र जोशी,  एसआइ विनोद चंद्र जोशी टीम के साथ बाजपुर पहुंचे। जहां एसआइ रमेश चंद्र बेलवाल और पुलिस टीम को साथ लेकर दोराहा- बाजपुर रोड के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ग्राम सरकड़ी सैद नगर जिला रामपुर निवासी जयनाथ पुत्र मिलाक सेन बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चरस को बाजपुर के मोहाली गांव से लाया है, जिसे वह प्रयागराज कुंभ मेले में बेचने के लिए ले जा रहा था।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *