शिक्षक व साहित्यकार डा. प्रदीप को मिलेगा कुमाऊनी भाषा साहित्य पुरस्कार, चंपावत में होगा आयोजन

धर्म/समाज/संस्था शिक्षा/रोजगार

शिक्षा के साथ साहित्य, रंगमंच आदि के माध्यम से सामाजिक चेतना का काम करने वाले शिक्षक डा. प्रदीप उपाध्याय को कुमाऊं भाषा साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। अल्मोड़ा से प्रकाशित होने वाली लब्ध प्रतिष्ठित कुमाऊनी मासिक पत्रिका पहरू की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन डा. उपाध्याय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। वार्षिक आयोजन इस बार 10 से 12 नवंबर तक चंपावत में होना प्रस्तावित है। डा. प्रदीप मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं।

शब्द चित्र माध्यम से व्यक्त की कहानी

डा. प्रदीप राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव, विकासखंड भीमताल, जिला नैनीताल के हिंदी शिक्षक हैं। कुमाऊनी साहित्यकार डा. प्रदीप उपाध्याय के शब्द चित्र “कैसि अणहोत्ति भै” को शब्द चित्र श्रृंखला में पुरस्कृत किया जाएगा। इस चित्र श्रृंखला में डा. उपाध्याय ने बहुत वर्ष पूर्व अपने क्षेत्र के एक उभरते हुए युवा क्रिकेटर की असामयिक मृत्यु को व्यक्त किया है। उन्हें इसके साथ ही बाल नाट्य लेखन विधा के लिए कुंवर दिलीप सिंह बिष्ट स्मृति बाल नाटक लेखन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। ये दोनों पुरस्कार दिनांक 10 नवंबर से 12 नवंबर तक चंपावत में प्रायोजित होने वाले राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जाएगा। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक गोविंद सिंह बिष्ट की स्मृति में कुमाऊनी साहित्य पुरस्कार दिया जाता है।

पहले भी कई पुरस्कार से हो चुके सम्मानित

इसके पूर्व 2015 से 2024 के बीच लोक भाषा कुमाऊनी की विभिन्न विधाओं में लेखन के डा. उपाध्याय को 11 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें हास्य व्यंग, कहानी, आलेख, रिपोर्ताज, कविता, संस्मरण, नाटक, निबंध आदि शामिल हैं। कई संगठनों में डा. प्रदीप उपाध्याय की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *