अपनी शादी का कार्ड देने जा रहा था युवक, फिर ऐसा हुआ कि छाया मातम

अपराध/दुर्घटना

अपनी शादी का निमंत्रण पत्र देने बाइक से दोस्त के घर जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मूल रूप से बरेली और वर्तमान में वार्ड-दो, ग्राम जोखनपुर, बहेड़ी, सुभाष कालोनी, रुद्रपुर निवासी छेदा लाल का 24 वर्षीय पुत्र लकी देव सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। भाई जगदीश ने बताया कि लकी का एक मार्च को विवाह होने वाला था। 20 फरवरी को स्वजन लड़की के घर शगुन लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को वह पिता के साथ स्थानीय रिश्तेदारों के यहां शादी के कार्ड बांटकर घर आया। रात में अपने दोस्त के घर शादी का निमंत्रण देने के लिए बाइक से निकला। अटरिया रोड पर हाईवे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से एसटीएच रेफर किया गया, मगर रास्ते पर लकी ने दम तोड़ दिया। बेटे को खोने से परिवार में कोहराम मचा है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *