मतदान के बीच हुए विवाद ने पकड़ा तूल, भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे के बीच सौंपी तहरीर

अपराध/दुर्घटना

मतदान के बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। मामला गुरुवार को अल्मोड़ा के मल्ला महल बूथ का है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को कोतवाली में धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही गुरुवार को मल्ला महल में फर्जी मतदान को लेकर माहौल गरमा गया था। दोपहर बाद बड़े नेताओं के पहुंचने से मामला और बिगड़ गया। इस बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। अब मतदान के बीच हुई मारपीट का मामला शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज की अगुआई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली धमक गए। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करने पर अड़ गए। जबकि गुस्साए कार्यकर्ता कोतवाली प्रागंण पर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को समझाया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर सौंपी। अल्मोड़ा कोतवाल चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *