चलती बस का टायर निकला, 25 यात्रियों की जान पर बनी

धर्म/समाज/संस्था

पिछले दिनों अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में हुए बस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। एक बार फिर हादसा होते-होते टल गया। बस में बैठे यात्री ने सजगता नहीं दिखाई होती तो हादसा हो सकता था।निजी कंपनी की एक बस भीताकोट से रामनगर जा रही है। 25 यात्रियों से भरी बस का थला के पास अचानक पहिया निकल गया। जैसे ही बस का टायर निकला एक यात्री की नजर पड़ गई। उसके शोर मचाने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। जिसके बाद सभी यात्री बस से बाहर निकल गए। यात्रियों ने गाड़ी के फिटनेस पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि अगर टायर निकलने की जानकारी समय पर नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे बस से रवाना किया गया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *