एसपी अजय गणपति को राज्य पुरस्कार, राज्यपाल से सराही दक्षता व नेतृत्व क्षमता

धर्म/समाज/संस्था

पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न व सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्यपाल ने चंपावत एसपी अजय गणपति को राज्य पुरस्कार दिया है। सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रक्रिया के लिए यह अवार्ड प्रदान किया है। पुरस्कार मिलने के बाद एसपी गणपति ने अपनी टीम की सराहना की है।
एसपी अजय गणपति के मार्गदर्शन में चंपावत पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन कराते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई थी। अवैध गतिविधियों व निर्वाचन को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए पुलिस ने अनूठी पहल की थी। जिले के सभी आठ थानों में ड्रोन सर्विलांस टीम गठित की थी। संचार सुविधा से वंचित बूथों में सेटेलाइट फोन का उपयोग कर कम समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान संभव किया। अस्थाई निर्वाचन वेबसाइट बनाकर लोगों को निर्वाचन के संबंध में जागरूक किया। प्रत्येक बूथ की गूगल मैपिंग कर मतदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। मतदान पार्टियों के वाहनों के लिए जीपीएस सिस्टम लगाए। कार्यकुशलता, दक्षता, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, पारदर्शिता व अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता की सराहना के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने यह पुरस्कार दिया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *