सीमेंट लदे डंपर को शराब के नशे में चला रहा था चालक, वाहन सीज

अपराध/दुर्घटना

चंपावत पुलिस ने शराब पीकर डंपर चला रहे चालक को किया गिरफ्तार किया है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है। सोमवार रात चंपावत में डंपर को चेकिंग के लिए रोक गया। सीमेंट से लदे डंपर संख्या यूके05 सीए 7778 के चालक 25 वर्षीय रंजीत कुमार, निवासी ग्राम भटूरा, पोस्ट थरकोट, जिला पिथौरागढ़ का शराब के नशे में पाया गया। वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में रात्रि अधिकारी एसआई ललित पांडेय, कांस्टेबल चंद्र सिंह रावत, रवि चंद्र भट्ट, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *