अल्मोड़ा में निर्दलीय, यूएसनगर में ‘आप’ मेयर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

राजनीति

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पत्रों में तीन बच्चों का उल्लेख पाए जाने पर अल्मोड़ा में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद गिरि गोस्वामी का नामांकन निरस्त हो गया। मंगलवार को डीएम कार्यालय परिसर में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। नगर निगम में मेयर पद के लिए छह प्रत्याशियों व 40 पार्षद पद के लिए 154 लोगों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्र की जांच के दौरान मेयर पद के प्रत्याशी विनोद गिरि गोस्वामी के तीन बच्चे पाए गए। जिस कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। निगम नगर निकाय चुनाव नियमावली के अनुसार वर्ष 2003 के बाद जिस प्रत्याशी के तीसरा बच्चा हुआ है वह चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माना जाएगा। अब मेयर पद पर पांच प्रत्याशी शेष रह गए हैं।

किरण विश्वास चुनाव से वंचित
ऊधम सिंह नगर जिले में 17 नगर निकायों में मेयर व अध्यक्ष पदों पर 140 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। चार प्रत्याशियों के नामांकन रद हो गए। रुद्रपुर नगर निगम में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी किरण विश्वास का नामांकन रद हो गया। अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

डीडीहाट में एक नामांकन रद
पिथौरागढ़ नगर निगम मेयर पद के सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। डीडीहाट नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर हेमा कफलिया का नामांकन निर्धारित आयु नहीं होने से रद हो गया। मुनस्यारी में सभासद पद के एक नामांकन पर आपत्ति की गई। बेरीनाग, धारचूला, गंगोलीहाट में कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *