पतंग के मांझे से बुलेट सवार की सांस की नली कटी, अस्पताल में मौत

धर्म/समाज/संस्था

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुए मुजफ्फरनगर के बुलेट सवार की मौत हो गई। हादसा कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में हुआ। लहुलुहान होकर नीचे गिरे बुलेट सवार को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सांस की नली कटने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
चाइनीज मांझे से हर साल हादसे हो रहे हैं।
नए साल पर पहली घटना हरिद्वार कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में सामने आई। पुलिस के अनुसार, अशोक पाल निवासी होली चौक रामपुरी कालोनी जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश का हरिद्वार में हाईवे पर क्रेन चलाने का काम चल रहा था। अशोक बुलेट पर जगजीतपुर क्षेत्र से गुजर रहा थे। पुलिस चौकी के समीप वह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। मांझे से उसकी गर्दन इतनी ज्यादा कट गई कि वह छटपटा कर गिर पड़े। नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांस की नली कट जाने की वजह से मौत हो गई।
कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कह रही है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *