मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए पड़े पोस्टल बैलेट में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय और निर्दलीय ममता वर्मा के बीच बराबरी का मुकाबला दिखा है। दोनों प्रत्याशियों को पांच-पांच मत मिले हैं। एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत को गया है। एक मत रद रहा। टनकपुर नगर पालिका में छह पोस्टल बैलेट मे कांग्रेस की हेमा वर्मा को तीन, भाजपा के विपिन कुमार को दो मत मिले हैं। एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी को गया है। लोहाघाट में सात पोस्टल बैलेट में छह भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा और एक कांग्रेस के रंजीत अधिकारी के पक्ष में गया।





