जंगल में आग लगाना ग्रामीण को भारी पड़ गया। भ्रमण पर निकले प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नवीन पंत ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति को आग लगाते पकड़ लिया। देर शाम आरोपित के विरुद्ध चंपावत कोतवाली में FIR दर्ज हो गई।
गुरुवार अपराह्न में DFO ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पुनेठी वन पंचायत में कैलाश सिंह महर, निवासी ग्राम तिलोन पुनेठी, चंपावत को आग लगाते हुए पकड़ा। अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपित को वन क्षेत्राधिकारी को सौंप दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने चंपावत कोतवाली में तहरीर सौंपी।





