जागेश्वर धाम जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सात घायल, देखें सूची

पर्यटन/विकास

नववर्ष के पहले दिन दर्शन के लिए जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई। घटना में बरेली व नोएडा निवासी सात लोग घायल हो गए। घटना अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना के पास हुई।
पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के चार बजे अर्टिगा कार संख्या यूपी16ईके 2368 बरेली से जागेश्वर जा रही थी। बाड़ेछीना के पास कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई।  कार में सात लोग सवार थे।  दो लोग खुद सड़क तक आ गए थे। उनकी सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य पांच घायलों को स्ट्रैचर से सड़क तक पहुंचाया। गंभीर चोटिल चार पर्यटकों को एंबुलेंस से अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार बरेली, नोएडा निवासी सभी लोग रात में बरेली से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकले थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।

घायल के नाम
-अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी धर्मकांटा, इज्जतनगर बरेली।
-सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी वैशाली, सेक्टर-40, नोएडा।
-दीपक शर्मा पुत्र यतेंद्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी वैशाली, सेक्टर-40, नोएडा।
-प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेंद्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी वैशाली, सेक्टर-40,नोएडा।
-अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी धर्मकांटा, इज्जतनगर,बरेली।
-आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी धर्मकांटा, इज्जतनगर, बरेली।
-सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी धर्मकांटा, इज्जतनगर, बरेली।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *