रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे भड़के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कारवाई की मांग को लेकर थाना ट्रांजिट कैंप में प्रदर्शन किया।15 वर्षीय किशोरी 11 नवंबर की शाम एक मैदान में गई थी। रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की। पता चला कि कुछ युवक उसे जबरदस्ती अपने साथ लेकर गए हैं। बंधक बनाकर उसके साथ गलत कार्य किया गया। आरोपित दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। एसआई महेश कांडपाल ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।





