पहाड़ी से गिरी महिला की मौत, पति का पहले अवसान; बच्चे अनाथ

धर्म/समाज/संस्था

पहाड़ का जीवन कठिनाइयों से भरा है। खेती, कामकाज में जुटीं रहने वाली यहां की महिलाएं हर समय खतरों से खेलते रहती हैं। हर दिन जान की बाजी लगाने वाली मातृशक्ति कभी जिंदगी हार जाती है। चंपावत जिले के सीमांत मंच क्षेत्र में ऐसा ही हुआ है। जानवरों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मां को खोने के दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बमनगांव निवासी 44 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. होशियार सिंह बुधवार को घास लेने जंगल गई थीं। देर तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की। देर शाम तक पता नहीं चला। मंच थाना पुलिस को साथ लेकर देर रात फिर अभियान चलाया गया। पार्वती देवी को जंगल में मृत अवस्था में देखा गया। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चारापत्ती काटते समय चट्टान से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई होंगी। जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: एक ग्राम स्मैक रखने की सजा पांच दिन जेल, पांच हजार जुर्माना

मंच थाना प्रभारी ब्रज मोहन राणा ने बताया कि पंचायत नामा भरने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति की पूर्व में मौत हो गई थी। अब दो अच्छे अनाथ हो गए हैं। इस घटना के बारे में जो सुन रहा है, उसके मुंह से यही निकल रहा कि भगवान किसी के साथ ऐसा न करें।

Tagged

2 thoughts on “पहाड़ी से गिरी महिला की मौत, पति का पहले अवसान; बच्चे अनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *