युवाओं को भर्ती के लिए प्रशिक्षित कर रही पुलिस, सप्ताहित परीक्षण से परखेगी क्षमता

शिक्षा/रोजगार

पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को प्रशिक्षित किया जाने लगा है। चंपावत पुलिस ने युवाओं का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण से युवाओं को खुद को निखारने और अपनी तैयारी परखने का मौका मिलेगा।
एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस लाइन चंपावत में आयोजित भर्ती पूर्वाभ्यास में पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी भर्ती में शामिल होने वाले युवा शामिल हो रहे हैं। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक महेश चन्द्रा के नेतृत्व में पहली पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में अपरान्ह तीन बजे से पांच बजे तक प्रत्येक दिन पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। दक्षता अभ्यास में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सर्वप्रथम हाइट, वेट व चेस्ट की माप ली जा रही है। दक्षता अभ्यास में बाल थ्रो, लंबी कूद, चिनिग अप, दंड बैठक तथा पुसअप कराया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह के अंत में समस्त युवाओं का शारीरिक मापदंड परीक्षण होगा। जिन युवाओं ने पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी भर्ती परीक्षा का फार्म भरा है वे सभी पूर्वाभ्यास में शामिल हो सकते हैं। साप्ताहिक परीक्षण के दिन जिला चिकित्सालय के डॉक्टर की मांग की गई है।

बाद में लिखित परीक्षा की होगी तैयारी
प्रतिसार निरीक्षक महेश चन्द्रा ने बताया कि पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सम्पन्न होने के बाद भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को योग्य शिक्षकों की सहायता से पुलिस लाइन में कक्षाएं शुरू कर लिखित परीक्षा का अभ्यास कराया जाएगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *