अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव आंदोलन के बीच आत्मदाह का प्रयास; पुलिस फेल, युवक भर्ती

अपराध/दुर्घटना राजनीति

छात्र संघ चुनाव रद होने से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। सोमवार को अल्मोड़ा में स्थिति गंभीर हो गई। चुनाव न कराने से नाराज छात्र नगर के चौघानपाटा चौक पर एकत्र हुए। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी और टाइगर ग्रुप से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दीपक लोहनी ने भारी पुलिस बल के बीच आत्मदाह का प्रयास किया।

दाेनों ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ उडेल दिया। इसमें एक युवक का पांव जला है। घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। छात्र नेताओं के उग्र प्रदर्शन के आगे पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी बेबस नजर आए। आत्मदाह का प्रयास करने वाले छात्र नेताओं को रोकने में भी पुलिस पूरी तरह असफल रही। दीपक लोहनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए एनएसयूआइ और विभिन्न छात्र संगठनों ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *