निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी, पांच साल दौड़ाने के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, ये है पिथौरागढ़ कनेक्शन

अपराध/दुर्घटना

शेयर मार्केट सहित अन्य माध्यमों में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से ठगने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर 30 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दिल्ली से दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले तीन वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पिथौरागढ़ पुलिस के साथ सीबीसीआइडी दोनों की तलाश में जुटी थी।

पांच वर्ष पहले शुरू किया अपराध

अभियुक्त जगदीश बोरा व कमलेश बोरा निवासी ग्राम व पोस्ट गराली, थाना जौलजीबी, जिला पिथौरागढ़ के निवासी हैं। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि वर्तमान में दोनों बलजीत नगर निकट अब्बू पार्क लाल मंदिर थाना पटेलनगर नई दिल्ली ने रह रहे थे। वर्ष 2019 में दोनों ने पिथौरागढ़ से ठगी शुरू की। शेयर मार्केट के साथ ही अलग-अलग योजनाओं में निवेश कराकर मोटा रिटर्न पाने का झांसा देते थे। 40 से 50 व्यक्तियों से लगभग 30 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। निवेशकों ने धनराशि वापस मांगनी चाही तो बताया जाता था कि उनकी धनराशि शेयर मार्केट में लगी है। अभी बाजार बढ़ने पर मुनाफा होने पर धनराशि वापस मिल जाएगी।

जमीन दिलाने के नाम पर भी ठगी

आरोपितों ने हल्द्वानी में कम कीमत में जमीन दिलाने के नाम पर भी कई लोगों से ठगी की। जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से एडवांस लेते थे। दोनों ने 17 व्यक्तियों का गैंग बनाया था। गैंग के सदस्यों के विरुद्ध जनपद पिथौरागढ़ में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने जगदीश बोरा पर 25 हजार व कमलेश बोरा पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।

Tagged

0 thoughts on “निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी, पांच साल दौड़ाने के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे, ये है पिथौरागढ़ कनेक्शन

  1. Welcome from SeoBests,

    Improve your website’s SEO performance, expand your search visibility and build powerful backlinks!
    Order the leading SEO services in one place – SeoBests.com

    Explore current SEO offers:
    50% DISCOUNT Monthly SEO Backlinks + Up To 5,000 Backlinks FREE:

    https://tiny.cc/seobests-50coupon

    Explore multiple backlink services, more than 100 deals, and professional specialists.
    SeoBests.com – your top quality SEO backlinks store.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *