दो बच्चों का पिता तीन साल कर रहा तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण, गर्भपात की करवाया

अपराध/दुर्घटना

खुद विवाहित होकर एक व्यक्ति तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। यह वाकया एक-दो माह नहीं बल्कि तीन साल से चल रहा था। महिला ने अब जाकर आवाज उठाई है। हैरान करने वाला यह प्रकरण चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड का है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर बताया है कि वर्ष 2022 में वह बाराकोट विकासखंड कार्यालय के पास कैंटीन चलाती थी। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो आरोपित ने उसका गर्भपात करवाया। पीड़िता तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोपित भी दो बच्चों का पिता है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित पंकज फर्त्याल बा विकासखंड में संविदा कर्मचारी है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, गर्भपात कराने व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में आरोपित को बंदीगृह भेज दिया गया। मामले की जांच एसआइ पिंकी धामी कर रही हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *