हल्द्वानी सिंथिया स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली सजाकर कहा Happy Diwali

धर्म/समाज/संस्था शिक्षा/रोजगार

हर तरफ दीपावली का उत्साह है। हर कोई इसे अपने तरीके से मना रहा है। हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में दिवाली से पूर्व छात्र-छात्राओं ने विविध गतिविधियों के माध्यम से शुभ दीपावली का संदेश दिया।

आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया। कई दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, नृत्य, दीपक सजाओ, तोरण सज्जा, झालर सज्जा और मटकी सजाओ जैसी प्रतियोगिता के माध्यम से खुशी व्यक्त करने के साथ दीप पर्व के संदेश दिया। अंतर सदन, नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपना कौशल दिखाया। विविध कार्यक्रम में पिंकी चौहान, ईशा बिष्ट, प्रवीण सैमुएल, शिवानी सिंह आदि के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डा. प्रवींद्र रौतेला ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं को त्योहार की महत्ता समझ आती है। वह एक-दूसरे के साथ खुशी बांटना भी सीखते हैं। कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान एकेडमिक कॉर्डिनेटर बीबी जोशी, एससी मिश्रा, महेश चंद्र जोशी, कॉर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, सुनीता तिवारी, वीएस बजेठा, हेमा तिवारी, कविता लोहानी, आइडी जोशी, प्रकाश शर्मा, केसी पंत आदि का सहयोग रहा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *