राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, घर-घर पहुंची चंपावत पुलिस

धर्म/समाज/संस्था

उत्तराखंड स्थापना की 24वीं वर्षगांठ पर पुलिस ने चंपावत जिले में निवासरत राज्य आंदोलनकारियों की कुशलक्षेम ली। विभिन्न थाना पुलिस की ओर से आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। चंपावत के पहले प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, एडवोकेट नवीन मुरारी, हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, बसंत सिंह तड़ागी, मंदीप ढेक, दयाकिशन पांडेय, प्रकाश तिवारी, भुवन जोशी, खीम सिंह बिष्ट, भूपेंद्र देव ताऊ, राजू गड़कोटी, सुधीर साह, राजू शर्मा, इंद्रेश लोहनी, गणेश जोशी, डीके पांडेय, हरीश पांडेय देवू, शंकर लाल वर्मा सहित तमाम आंदोलनकारी सम्मानित किए गए।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा व वंदना वर्मा के निर्देशन में जिले के आठों थाना क्षेत्र में निवासरत आंदोलनकारियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानने के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत राज्य आंदोलनकारियों के घरों में जाकर सम्मानित भी किया गया। सभी को बताया गया कि यदि उन्हे पुलिस या अन्य सरकारी विभागों से उनकी निजी या पारिवारिक कोई समस्या या सुझाव हो तो स्थानीय पुलिस या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। चंपावत पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *