80 लाख के काम पर सवाल, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल से एसई से मांगी रिपोर्ट

अपराध/दुर्घटना

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के माध्यम से ग्राम सभा बमनपुरी में डामरीकरण कार्य की घटिया गुणवत्ता की जांच की मांग उठी है। निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासन भावना नेगी की ओर से सीएम कैंप कार्यालय को शिकायत मिलने के बाद आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता से मामले की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि 80 लाख रुपये की लागत से हुए कार्य की गुणवत्ता घटिया है। डामर उखड़ गया है। कई जगह नाली नहीं बनी है। ह्यूम पाइप का व्यास जरूरत से अधिक है। डामरीकरण के दौरान कई घरों के आगे से फर्श, दीवार तोड़ी गई, जिसे बनाया नहीं गया है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने मामले में आख्या मांगी है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *