सड़क हादसे में छह की मौत, कार पहले कंटेनर फिर पेड़ से टकराई

धर्म/समाज/संस्था

इंगास की सुबह सुबह दुखद खबर आ रही है। देहरादून कैंट क्षेत्र में ओएनजीसी चौक के निकट देर रात बड़ा हादसा हो गया। इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। एक यात्री घायल है। मृतक युवक-युवतियां हैं। कार किशननगर चौक से रही थी।
ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को टक्कर मारी। कार की गति इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर पर एक पेड़ से टकराई। हादसे में कुछ के शरीर चिथड़े उड़ गए।

मृतकों और घायल के नाम
मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालिदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *