सात पीसीएस अफसर के ट्रांसफर, चंपावत में दो फेरबदल

धर्म/समाज/संस्था

शासन ने सात पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। सीमांत चंपावत जिले से दो अधिकारियों को बाहर भेजा गया है, जबकि उनके बदले एक अधिकारी को ही चंपावत में नियुक्ति दी गई है। चंपावत के अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर रिंकु बिष्ट को अल्मोड़ा में इसी पद पर भेजा गया है। हरिद्वार एडीएम हर्षवर्धन शर्मा को इसी पद पर चंपावत भेजा गया है। वह हेमंत वर्मा का स्थान लेंगे। इसके अलावा अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह को अपर आयुक्त आबकारी बनाया गया है। मोहन सिंह बर्निंया को अपर आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उत्तम सिंह चौहान को सचिन हरिद्वार विकास प्राधिकरण के पद से हटाकर अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाया गया है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने शनिवार देर शाम स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *