नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन दो मंजिला भवन की छत से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते समय मजदूर ने दम तोड़ दिया।
स्वार रामपुर निवासी 35 वर्षीय चरण सिंह रामगढ़ क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। रविवार रात वह अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन भवन के भीतर सोया हुआ था। देर रात प्यास लगने पर वह पानी लेने के लिए जा रहा था कि अंधेरा होने के कारण अचानक असंतुलित होकर दूसरे माले से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से चोटिल चरण सिंह ने को हल्द्वानी के बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। वहां से हल्द्वानी ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दी है।
