टनकपुर डिपो की बस बिलासपुर में दुर्घटनाग्रस्त, आधी रात भिड़ंत में बस के परखच्चे उड़े

अपराध/दुर्घटना

रोडवेज की अनुबंधित सीएनजी बस रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की तरफ वाला बस का अगला हिस्से से गाड़ी के मध्य भाग तक का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक-परिचालक और दो यात्री चोटिल हुए हैं। बस में 27 यात्री सवार थे।
टनकपुर डिपो के अधीन चलने वाली अनुबंधित बस टनकपुर से दिल्ली के बीच चलती है। हादसा रविवार रात एक बजे के आसपास हुआ। बस से आगे चल रहे ट्रक का टायर फट गया। ब्रेक मारने के बावजूद बस ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक आदेश कुमार, निवासी कुंवरपुर सिसैया खेड़ा सितारगंज और परिचालक भारत कुमार, निवासी वार्ड-चार टनकपुर के भी पांव में चोट है। दो अन्य यात्री भी चोटिल हैं। सभी को रामपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्री दूसरे वाहन से टनकपुर के लिए रवाना हुए। बिजनौर निवासी सुरेंद्र कुमार की बस को 2023 में अनुबंधित किया गया है। एआरएम रमेश पांडे ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच होगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *