समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को उत्तराखंड सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है। इसके विज्ञापन प्रसारित होने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए सीएम पुष्कर धामी ने इसका काफी उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धि बताया। उसी समान नागरिक संहिता का उत्तराखंड में विरोध होने गला है। पहाड़ी आर्मी संगठन ने हल्द्वानी में हस्ताकर अभियान चलाकर UCC में किए गए लिव इन रिलेशनशिप का विरोध किया है।
संगठन का कहना है कि पहले महिलाओं और युवतियों के साथ पर्दे के पीछे अपराध होते है। यूसीसी का हवाला देकर सरकार कहती है कि आप खुलेआम किसी के साथ भी रह सकते हैं। कानून इसकी मान्यता देता है। कल के दिन हमारे गांव, मोहल्ले, पड़ोस, शहर में लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे और हम कुछ नहीं कर पाएंगे। न उसका विरोध कर पाएंगे न समर्थन कर पाएंगे। विकृत समाज में किस तरह रहा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान नुक्कड़ सभा और भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। देखें वीडियो…





