अल्मोड़ा में सड़क हादसा, कौसानी जा रहीं कोटद्वार निवासी महिला की मौत

धर्म/समाज/संस्था पर्यटन/विकास

अल्मोड़ा जिले के मजखाली सोमेश्वर रोड पर सिलारी क्षेत्र में कार खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। कोटद्वार व देहरादून के दो परिवार शुक्रवार देर शाम कार संख्या यूके 07 टीए 8781 से कौसानी की ओर जा रहे थे। मजखाली सोमेश्वर रोड पर पैखाम से कुछ आगे सिलारी क्षेत्र में वाहन खाई की ओर पलट गई। लगभग 50 मीटर नीचे गिरने से वाहन चीड़ के दो पेड़ों से टकरा कर फंस गया।

सूचना पर रानीखेत, मजखाली व सोमेश्वर पुलिस और दमकलकर्मी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि घायल देहरादून निवासी नील निपुन रावत पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत पत्नी नीलम सिंह रावत के साथ ही कोटद्वार निवासी अनिल सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, क्रांति नेगी पुत्री किशन सिंह नेगी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय क्रांति नेगी की मौत हो गई। चार घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *