सिक्योरिटी गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता पर किया हमला, पुलिस पर भी दिखाई रौब

अपराध/दुर्घटना

किसी को समझाना कभी कभी अपनी ही मुसीबत बन जाता है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में यही हुआ। नशे में धुत होकर अपने घर के बाहर हंगामा कर रहे सिक्योरिटी गार्ड का विरोध करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। गार्ड ने भाजपा नेता पर बंदूक के बट से हमला कर दिया। यहां तक की बंदूक से फायर भी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित उन पर भी हमलावर हो गया। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड को बाद में हिरासत में ले लिया गया। घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रांजिट कैंप के नारायण कालोनी निवासी भाजपा नेता रामधारी गंगवार बुधवार रात अपने घर पर थे। घर के सामने एक सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। रामधारी ने गार्ड को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हमलावर हो गया। आरोप है कि गार्ड ने रामधारी पर अपनी बंदूक की बट से हमला कर दिया। जिससे रामधारी घायल हो गए। हंगामा होते देख आसपास के लोग भी जुट गए। बीच बचाव करने पर बंदूक से गोली चल गई, हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गया। आरोपित ने एक पुलिस कर्मी के दांत काट दिया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने का कहना है कि जांच के बाद आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *